Loading...

ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर के इतने पद भरने की प्रक्रिया कल से होगी शुरू…….

Ankita • 31 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (बीआरसीसी) के 141 पद भरने की प्रक्रिया कल बुधवार यानि एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। यह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर तक चेलगी। जेबीटी, टीजीटी और प्रवक्ता कैडर के शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। 15 वर्ष से कम शैक्षणिक अनुभव और 50 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षक इन नियुक्तियों के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

इसके अलावा पूर्व में बीआरसीसी के पद पर कार्य कर चुके शिक्षक दोबारा से नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे। प्राइमरी की कक्षाओं के लिए जेबीटी और अन्य कक्षाओं के लिए टीजीटी और प्रवक्ताओं को बीआरसीसी नियुक्त किया जाएगा। प्रदेश के 141 शिक्षा खंडों में बीआरसीसी नियुक्त किए जाने हैं।

50 फीसदी नियुक्तियां जेबीटी और 25-25 फीसदी टीजीटी और प्रवक्ता कैडर से की जाएंगी। प्रवक्ताओं को पहली बार इस भर्ती में शामिल किया जा रहा है। बीआरसीसी की नियुक्ति पांच साल के लिए होगी। बता दें शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर इनका चयन किया जाएगा।