Loading...

भंगानी में वन विभाग ने पकड़ी खैर की लकड़ी, जीप से बरामद हुए इतने नग…

PRIYANKA THAKUR • 3 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के भंगानी में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। टीम ने नाके के दौरान बिना अनुमति काटे खैर के पेड़ की लकड़ी ले जाते हुए एक पिकअप को पकड़ा है। वाहन से खैर की लकड़ी के 45 नग बरामद (1.7 घन मीटर) किए गए हैं। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए गाडी को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में खैर की लकड़ी अवैध रूप से ले जाई जा रही है। सूचना के बाद भंगानी के पास वन विभाग की टीम ने देर रात नाका लगाया और एक पिकअप जीप को तलाशी के लिए रुकवाया। तलाशी लेने पर पिकअप में खैर की लकड़ी लोड पाई गई।

विभाग की टीम ने पिकअप सहित खैर की लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया कि एक गाड़ी से अवैध रूप से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी बरामद की है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यवाही तथ्यों के आधार पर की जाएगी।