भगवान परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा नाहन का दोसड़का

इन दो एनएच का है यह जंक्शन पॉइंट, जल्द होगा यहां का समीकरण भी

HNN/ नाहन

एमसी नाहन के अंतर्गत नाहन का दोसड़का अब भगवान परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा। एमसी की चेयरमैन श्यामा पुंडीर तथा समस्त पार्षदों के द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के बाद यह नाम रखे जाने का निर्णय लिया गया है।

यह दोसड़का एनएच 72 और एनएच 907 ए का मुख्य जंक्शन भी है। जहां से एक और शिमला की ओर दूसरा रास्ता चंडीगढ़ और देहरादून की ओर जाता है। एमसी की चेयरमैन श्यामा पुंडीर ने बताया कि ब्राह्मण सभा नाहन तथा अन्य भगवान परशुराम भक्तों की लंबे समय से मांग थी कि नाहन में भी कोई उनके नाम का चौक बनाया जाए।

जिसके बाद मुंसिपल कमेटी नाहन के द्वारा दोसड़का का नाम भगवान परशुराम चौक करने का निर्णय लिया गया है।22 तारीख को भगवान परशुराम की जयंती पर यह श्रद्धालुओं के लिए एमसी का एक बड़ा तोहफा भी होगा।

श्यामा पुंडीर का कहना है कि फिलहाल इस चौक का नाम भगवान परशुराम चौक किया गया है मगर जल्द ही इसका सौंदर्य करण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम सब के आराध्य देव हैं।

उन्होंने कहा कि सिरमौर वासियों की भावनाएं उनसे ना केवल धार्मिक रूप से जुड़ी है बल्कि वैचारिक रूप से भी उनका अनुसरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि हालांकि इस जगह का नामकरण कर दिया गया है मगर फिर भी इसे हाउस में भी रखा जाएगा।