Loading...

भटोली से मलयावर संपर्क सड़क पर आगामी 13 नवम्बर तक यातायात प्रतिबंधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Oct 2025 • 1 Min Read

भटोली से मलयावर संपर्क सड़क पर चल रहे निर्माण और सुधार कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन बिलासपुर ने इस मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है।

बिलासपुर।

निर्माण कार्य के दौरान यातायात रहेगा बंद
लोक निर्माण विभाग बिलासपुर मंडल-एक के अनुरोध और उपमंडलाधिकारी नागरिक घुमारवीं की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, भटोली से मलयावर मार्ग 13 नवंबर 2025 तक सभी सामान्य वाहनों के लिए बंद रहेगा।

आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि के दौरान एंबुलेंस, वीआईपी वाहन, स्कूल बसें और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और विभागीय कार्यों में सहयोग दें।