Loading...

भरत खेड़ा को मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार

PRIYANKA THAKUR • 5 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

आईएएस अधिकारी भरत हरबंसलाल खेड़ा को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खेड़ा प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग, गृह, विजिलेंस, जीएडी, एसएडी, सैनिक कल्याण, संसदीय मामले विभाग के साथ सलाहकार विनियामक सुधार के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

इसी तरह प्रधान सचिव शहरी विकास देवेश कुमार को ग्राामीण विकास एवं पंचायतीराज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।