HNN/ चंबा
भरमौर-चंबा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक कार रावी नदी में जा गिरी। हादसे में एक की जान चली गई है। इसके अलावा दूसरा बुरी तरह जख्मी हुआ है।
मृतक की पहचान दाउद पुत्र यूसुफ मुहम्मद निवासी मोहल्ला हरदासपुरा और घायल व्यक्ति की पहचान साहिल पुत्र राजू निवासी मोहल्ला पक्का टाला के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल साहिल को मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है। वहीं दाउद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो कार (एचपी 48-9560) में 2 लोग सवार होकर चंबा से भरमौर जा रहे थे। इस दौरान दुर्गेठी गांव के पास कार रावी नदी में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
दरअसल कार के लुढ़कते समय दोनों ही छिटक कर बाहर गिर गए थे और नदी किनारे चट्टानों के बीच फंस गए थे। पुलिस थाना भरमौर की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घायल को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

