लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक, सूचनाएं आदान-प्रदान को लेकर ….

Ankita | 28 जनवरी 2023 at 12:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

जिला चंबा में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला के अधिकारियों के साथ उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ सूचनाएं आदान-प्रदान करने के लिए चर्चा की गई। जिलाधीश से “निधि आपके निकट 2.0” के संबंध में चर्चा की गई और उन्हें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा चलाई जा रही सभी सेवाओं की जानकारी दी।

इस बैठक में जिलाधीश ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा किये जा रहे काम पर संतुष्टि दिखाई और इस बात का भरोसा दिलाया कि जिले के लोगों के हित में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा किये जा रहे कामो के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर प्रकार का सहयोग दिया जायेगा। भविष्य निधि संगठन से पुष्पेन्द्र ने बताया कि हर महीने की 27 तारीक को “निधि आपके निकट 2.0” का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इससे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला के तत्वावधान में चलाए जा रहे “निधि आपके निकट 2.0” के तहत आर्या पब्लिक हाई स्कूल में जागरूकता एवं संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से ब्रह्म दास, जिला तथा पुष्पेन्द्र समीक्षक के रुप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का मुख्य विषय भविष्य निधि से मिलने वाले अग्रिम राशि से संबंधित रखा गया था, जिसमें नियोक्ताओं/सदस्यों को विभिन्न प्रकार के अग्रिमों जैसे बीमारी, विवाह, गृह निर्माण और शिक्षा के संबंध में अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में 07 नियोक्ताओं, 03 पेंशन लाभार्थी और 05 श्रमिकों ने भाग लिया। जिला चंबा में कुल 07 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]