Loading...

भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita • 13 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में एक भाई द्वारा अपनी ही नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामना आया हैं। पीड़िता की बुआ ने पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचकर इस घटना के संबंध में शिकायत सौंपी है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है और आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र है। पीड़िता ने बताया कि करीब एक महीना पहले उसके ताया के बेटे ने पहले उसी के घर में जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोपी को इतना तक कहा कि यह सब गलत है।

जिसके बाद आरोपी भाई ने चीजों को सामान्य बताते हुए करीब चार बार उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। काफी समय बाद पीड़िता ने अपनी बुआ को इस वारदात के बारे में बताया। जिसके बाद बुआ ने पीड़िता को साथ ले जाकर पुलिस थाना में शिकायत दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने खबर की पुष्टि की है।