भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सेल्स मेन/अकाउंटेंट के 20 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 अगस्त 2025 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
योग्यता, आयु सीमा और वेतनमान जारी
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए बीकॉम, एमकॉम या किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 14 से 18 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
साक्षात्कार के लिए आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।
अन्य जानकारी
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 81466-72101 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने-जाने का कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





