Loading...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली, सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरेयां दी सुनदा नी के लगाए नारे

PRIYANKA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के जसवां परागपुर में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो एसडीएम कार्यालय बंद करने के विरोध में जन आक्रोश रैली निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरेयां दी सुनदा नी” के नारे लगाए। बता दें कि शुक्रवार को हिमाचल की सुक्खू सरकार ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले दो एसडीएम कार्यालय बंद कर दिए।

बंद किए गए दोनों एसडीएम कार्यालय जिला कांगड़ा में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में रक्कड़ और कोटला बेहड़ में खोले जाने थे। लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग ने इन्हें डिनोटिफाई कर दिया। गौरतलब है कि सत्ता में आते ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भाजपा सरकार के द्वारा खोले गए या अधिसूचित किए गए सभी विभिन्न विभागों के 524 कार्यालयों को बंद करवा दिया है।