भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने नाहन मंडल में महा सदस्यता अभियान को गति दी
HNN/नाहन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन मंडल के अंतर्गत महा सदस्यता अभियान में भाग लिया और 245 से अधिक नए सदस्यों को भाजपा के साथ जोड़ा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है और बड़ी संख्या में नए सदस्य बनाए जा रहे हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पूरे प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाना है, जिसे जल्द ही हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान धरातल पर तेजी से चल रहा है और इससे पार्टी की मजबूती में इजाफा होगा।
नाहन मंडल में महा सदस्यता अभियान के दौरान सुरेश कश्यप ने नए सदस्यों को पार्टी के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी और उन्हें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।