भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की प्रेस वार्ता : दो साल का जश्न, जनता के जख्मों पर नमक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की प्रेस वार्ता: दो साल का जश्न, जनता के जख्मों पर नमकधर्मशाला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर 11 दिसंबर को बिलासपुर में मनाया गया जश्न, जनता के लिए निराशाजनक साबित हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को उम्मीद थी कि इस जश्न के माध्यम से सरकार उनके सवालों का उत्तर देगी। खासकर उन गारंटियों पर, जिनके बल पर कांग्रेस सत्ता में आई थी। लेकिन यह जश्न खोखला साबित हुआ और सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही।बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने गारंटी नंबर एक, दो और तीन पूरी कर दी हैं। इनमें महिलाओं को 1500 रुपये देने, रोजगार सृजन करने और दूध खरीदने के वादे शामिल थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 18 साल से ऊपर की 28 लाख महिलाओं में से केवल 28,000 को भी यह राशि नहीं मिली, तो सरकार किस आधार पर अपनी गारंटी पूरी होने का दावा कर रही है? उन्होंने कहा कि वादे तो 100 रुपये में दूध खरीदने के थे, लेकिन सरकार 45 रुपये प्रति लीटर में खरीद रही है।बिंदल ने कहा कि दो साल का यह जश्न किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि जनता को इस जश्न से कुछ सकारात्मक उम्मीदें थीं, लेकिन यह केवल खोखले वादों और झूठे दावों तक सीमित रहा।उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब इन वादों और दावों की सच्चाई समझ चुकी है। सरकार को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए वास्तविक समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि जश्न मनाने में व्यस्त रहना चाहिए।