लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना “मन की बात” कार्यक्रम

Ankita | 31 दिसंबर 2023 at 8:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बूथ नम्बर 54 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सभी पोलिंग बूथ पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री बन के बात कार्यक्रम को सुना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि किस तरीके से साल 2023 देश के लिए उपलब्धियां भर रहा है और खासकर खेल के क्षेत्र में किस तरीके से खिलाड़ियों ने बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात को लेकर भी आज बधाई दी है कि भारत विश्व की पांचवी आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा इसके लिए भी देशवासियों को बधाई दी। राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है और लोगों को बेसब्री से इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता,विजय चोरिया,प्रदीप सहोत्रा, शांति देवी, अमर सिंह, यशपाल, राकेश गर्ग, प्रताप ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]