Loading...

भाजपा युवा मोर्चा ने पांवटा साहिब में आयोजित किया युवा चौपाल कार्यक्रम

PARUL 28 Mar 2024 Edited 28 Mar 1 min read

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को पांवटा साहिब विस से 31000 की लीड दिलाएगा युवा मोर्चा- चरणजीत

HNN/पांवटा साहिब

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पांवटा साहिब उपमंडल की ग्राम पंचायत भगानी साहिब में युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने की।

इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज, भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष विनय गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा, सुशील कदशोली, नरेन्द्र ठाकुर, विपुल कश्यप, रणवीर ठाकुर, अरुण समरान, मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर,मंडल महामंत्री हितेंद्र, सुभाष चौधरी, देविंद्र चौधरी, अजय मेहता, अंजना शर्मा, भंगा सिंह, सुरजीत सिंह, अभिनाश सैनी, दीपक, शिवानी वर्मा, कृष्ण धीमान, नवीन शर्मा, तरनजीत गिल, सुनिल चौधरी, विपुल देवा नितिन शर्मा, अभिनाश झाभा, हेमराज चौधरी, राहुल चौधरी, पवन चौधरी, अनिल चौधरी, हितेंद्र कुमार, पवन पटियाल, कल्याण जी, सुदामा, केशव, संजीव कक्कड़, जीवन सिंह और विकास उपस्थित रहे।

सम्मेलन में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज ने देश में पिछले 10 साल में जो कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए उनके ऊपर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा भारत देश आज एक मज़बूत हाथों में है। आज देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बना पाया है, उसका एक मातृ कारण है, देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी। जो वायदे भारतीय जनता पार्टी ने देशवासियों से किए थे, उन वायदों को नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है।

जब धारा 370 हटाने की बात होती तो अन्य पार्टीयाँ इस बात पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों का मजाक उड़ाती थी। मगर इस काम को भी भारतीय जनता पार्टी ने पूरा किया, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को जो 31 हजार वोट की लीड का लक्ष्य मण्डल को मिला है, उसे पूरा करने में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा।