Loading...

भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

Ankita • 22 Feb 2024 • 1 Min Read

हाथों में नारे लिखी तख्तियां उठाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज आठवां दिन है। आज सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा ने विधानसभा परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। बता दें भाजपा विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां उठाकर प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक दल ने उद्योगों के उजड़ने, नई स्थापनाएं नहीं कर पाने, बेरोजगारी को दूर नहीं करने जैसे आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार का पहला बजट झूठ की गारंटी रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य नहीं हुआ। हाल ही में प्रस्तुत दूसरे बजट में पहले बजट की ही बातें कही गईं। यह लूट की गारंटी है।