भाजपा विधायक सुखराम चौधरी की ‘सुक्खू सरकार’ को नसीहत, बोले- बदले की भावना से ना करे काम
HNN / पांवटा साहिब
हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा सरकार द्वारा खोले गये 12 विद्युत मंडल और 3 ऑपरेशन सर्कल को डिनोटिफाई करने के मामले को लेकर पूर्व ऊर्जा मंत्री व वर्तमान विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी ने एक प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए सुक्खू सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री बदले की भावना से कार्य ना करें, जो वादे उनकी पार्टी ने चुनाव के दौरान किए है, वह उन्हें पूरा करे।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह कर कहा कि 19 दिसंबर 2022 को आई हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की अधिसूचना जिसमें 1 विद्युत खंड, 3 विद्युत चक्रों, 12 विद्युत केंद्रों व 17 विद्युत उप-केंद्रों को बंद करने की सूचना जारी हुई है, इस अधिसूचना पर पुनर्विचार करें क्योंकि इन विद्युत खंड, विद्युत चक्रों, केंद्रों व उप-केंद्रों को जनहित में सत्यापन के साथ खोला गया है।
साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर इस अधिसूचना पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो हम न्यायालय जाने व सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे।