Loading...

भाजपा से हर्ष महाजन ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

Ankita • 15 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में भी अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हर्ष महाजन ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित बीजेपी विधायक उनके साथ मौजूद रहे।

बता दें, साल 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान हर्ष महाजन कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे और फिर उन्हें पार्टी में कोर ग्रुप का सदस्य बनाया गया। बीजेपी में शामिल होने से पहले हर्ष महाजन कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष रहे।

साथ ही वह, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्पेशल एडवाइजर और रणनीतिकार रह चुके हैं। इसी लिए वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। हर्ष महाजन तीन बार चंबा विधानसभा से विधायक रहे हैं और वीरभद्र सरकार में उनके पास पशुपालन मंत्री का जिम्मा था।