भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए नया अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत युवाओं को सीधे संगठनात्मक जिम्मेदारी देकर जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाएगी।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने की पहल
भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने के उद्देश्य से ‘वन बूथ-टेन यूथ’ कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 17 दिसंबर बुधवार से किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 10-10 सक्रिय युवाओं को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
युवाओं को जोड़कर सरकार की योजनाएं पहुंचाने पर जोर
ऊना मंडल भाजयुमो अध्यक्ष साहिल बाली और बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई नीतियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और सामाजिक योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
अभियान से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
साहिल बाली व हरप्रीत सिंह ने कहा कि वन बूथ टेन यूथ कार्यक्रम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस अभियान के माध्यम से भाजपा की नीतियों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा शक्ति के सहयोग से आगामी समय में पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

