Loading...

भारतीय नौसेना में असिस्टेंट कमांडेंट बना ऊना जिला का साहिल कौशल 

Ankita • 27 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

ऊना जिला के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव गौंदपुर बनेहड़ा के साहिल कौशल भारतीय नौसेना के तटरक्षक (कोस्ट गार्ड) में असिस्टेंट कमांडेंट बने है। बता दें केरल के इजीमाला में स्थित इंडियन नेवल अकादमी में 25 नवम्बर को हुई पासिंग आऊट सेरेमनी में साहिल को उसके माता-पिता की उपस्थिति में देश की सेवा करने के लिए असिस्टैंट कमांडैंट पद पर तैनाती दी है।

गौर रहे कि साहिल की पढ़ाई नर्सरी से कक्षा चतुर्थ तक स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गगरेट से हुई तत्पश्चात पांचवी कक्षा डीएवी अंबोटा और कक्षा छठी से कक्षा बारहबी तक की पढ़ाई साहिल ने सैनिक स्कूल सुजानपुर से की। उसके बाद 2021 में बीएससी नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट गति शक्ति विश्वविद्यालय बढ़ौदरा गुजरात से उत्तीर्ण की।

साहिल ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता की प्रेरणा से सीजी केट टैस्ट व 6 महीनों की कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। बता दें कि साहिल के पिता सतनाम सिंह आर्मी से सूबेदार मेजर के पद से रिटायर हुए हैं और वर्तमान में दौलतपुर चौक में आर्मी कैंटीन में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे हैं जबकि माता हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रही हैं।