Loading...

भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बना कांगड़ा जिला का आदित्य डोगरा

Ankita • 28 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के युवा आए दिन कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे है। अब जिला कांगड़ा के बैजनाथ के आदित्य डोगरा ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश सहित अपने जिला और माता पिता का नाम रोशन किया है।

आदित्य डोगरा की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य डोगरा का वर्ष 2020 में आईएनए के लिए चयन हुआ था। केरल के एझिमाला में 4 वर्ष के प्रशिक्षण के बाद गत 25 मई को आदित्य डोगरा लेफ्टिनेंट के तौर पर पास आऊट हुए।

आदित्य डोगरा के पिता अश्विनी डोगरा व्यवसायी हैं जबकि माता अनीता डोगरा गृहिणी हैं। बता दें आदित्य डोगरा की प्रारंभिक शिक्षा परमार्थ इंटर नेशनल स्कूल बैजनाथ से हुई है।