Loading...

भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल बने हिमाचल के लोचन सिंह पठानिया

Ankita • 3 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के लोचन सिंह पठानिया भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है। बता दें लोचन सिंह पठानिया कांगड़ा जिले के नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर-पांच के रहने वाले है।

उन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि पाकर अपने जिला समेत प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम सिंह पठानिया के घर जन्मे लोचन सिंह की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक स्कूल शाहपुर से शुरू हुई थी।

पढ़ाई में अव्वल लोचन का चयन सैनिक स्कूल कपूरथला के लिए हुआ और यहां 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत चयन भारतीय नौसेना में हो गया। लोचन सिंह की उपलब्धि पर शाहपुर में खुशी की लहर है।