भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बना कांगड़ा का सुशांत
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश का सुशांत भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बना है। बता दें सुशांत कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के अंतर्गत आती अप्पर लम्बागांव पंचायत के जगनी गांव का रहने वाला है।
बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल है। हैदराबाद स्थित सेना के ट्रेनिंग सेंटर में एक साल की ट्रेनिंग करने के बाद शनिवार को ही पासआऊट हुए। पासिंग आऊट समारोह में उसके माता-पिता भी मौजूद रहे।
बता दें सुशांत की जमा दो तक की शिक्षा डीएवी स्कूल आलमपुर में हुई। इसके बाद सुशांत ने राजीव गांधी इंजीनियरिंग काॅलेज नगरोटा से बी टेक की डिग्री हासिल की। इसी बीच उनका चयन हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में हो गया। पुलिस विभाग में एक साल की नौकरी होने के साथ सुशांत ने यह परीक्षा पास कर ली।
