भारतीय सेना में अग्निवीरों के पंजीकरण तिथि इतने मार्च तक बढ़ी……
HNN/ शिमला
आर्मी की तैयारी कर रहे तमाम युवाओं के लिए काम की खबर है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2023 योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से शुरू कर दिए थे। अग्निवीर भर्ती के तहत आवेदन करने की तिथि 15 मार्च थी। जिसे बढ़ाकर अब 20 मार्च कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलभ सनवाल ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए शुल्क 250 रुपए का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा। इस साल अग्निवीर भर्ती 2023 योजना के तहत 46000 हजार युवाओं की भर्तियां की जाएंगी।
नए नियम के मुताबिक अब आईटीआई और पॉलिटेक्निक वाले भी इस भर्ती प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वर्ष 2023-24 सेन्य भर्ती के लिए आवेदन की पंजीकरण तिथि को 5 कार्य दिवसों के लिए बढ़ा दिया गया है। अभी तक पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च थी, जिसे बढाकर 20 मार्च कर दिया गया है।
सेना के मुताबिक, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का उत्साह देखते हुए, आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। अधिक जानकारी के लिए सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जा सकते है।