भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना चौकीदार का बेटा गगनेश
HNN/ मंडी
हिमाचल में चौकीदार बलदेव सिंह का बेटा सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। मंडी के गांव कोठी गैहरी रिवालसर के गगनेश कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आर्मी मेडिकल कोर प्रशिक्षण सैंटर में देशभर से पासिंग आऊट हुए 47 जवानों में गगनेश के कंधों पर पिता बलदेव सिंह व माता इंदिरा देवी ने परपंरा अनुसार बैज लगाकर अभिनंदन किया।
बलदेव सिंह ने बताया कि यह समारोह आर्मी मेडिकल कोर के लखनऊ स्थित प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुआ। उनके अनुसार गगनेश पहले ही सेना में लिपिक के पद पर कार्यरत था और इसी बीच उसने सेना में कमीशन हासिल किया।
उनका दूसरा बेटा भी सेना में लिपिक के पद पर कार्यरत है। गगनेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय माध्यमिक पाठशाला पड्डल मंडी से तथा आर्य समाज मंडी से उत्तीर्ण की है। गगनेश सेना में जाने से पहले जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा बैडमिंटन खिलाड़ी रहा है।