भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने पंचरुखी के आदित्य
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पंचरुखी के आदित्य भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। आदित्य पंचरुखी के साथ लगती पंचायत लदोह के रहने वाले हैं।
आदित्य के पिता क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी है। माता टटैहल स्कूल में फिजिक्स की लेक्चरार है। बहन अदिति आईजीएमसी शिमला में बीडीएस की पढ़ाई कर रही है। आदित्य ने 10वीं व 12वीं की पढ़ाई लौरेंस स्कूल सनावर कसौली से उतीर्ण की थी।
एनडीए की परीक्षा पास करने के बाद 3 साल खडगवासल पुणे में ट्रेनिंग की व एक साल आईएमए देहरादून में की। अब लेफ्टिनेंट बनकर अटलरी यूनिट नासिक में सेवा देंगे।
