भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी कांगड़ा जिला की प्रियंका राणा
भाई अंशुल राणा भी इंडियन नेवी में कर रहे हैं ट्रेनिंग
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल बैजनाथ की प्रियंका राणा सेना में लैफ्टिनैंट बनी। प्रियंका की ट्रेनिंग चेन्नई में 1 अप्रैल, 2022 से 29 अप्रैल, 2023 तक चली। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई माऊंट कार्मल स्कूल बैजनाथ से की है।
प्रियंका के पिता जो कि सेना में हवलदार थे लेकिन उनका निधन उस समय हो गया था जब प्रियंका बहुत छोटी थी। प्रियंका के भाई अंशुल राणा भी इंडियन नेवी में केरल में ट्रेनिंग कर रहे हैं।
प्रियंका की माता सरिता राणा और उनके भाई अंशुल ने प्रियंका को लैफ्टिनैंट बनने पर बधाई दी। उनकी इस उपलब्धि से बैजनाथ में खुशी की लहर है।