भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना हमीरपुर जिला का आशीष ठाकुर
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश का बेटा आशीष ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना है। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल हैं। बता दें आशीष ठाकुर जिला हमीरपुर में भोरंज तहसील के गांव परोल के रहने वाले है।
आशीष ठाकुर ने जमा दो की परीक्षा परोल के एक निजी स्कूल से उत्तीर्ण की। जिसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में प्रवेश लिया, बीएससी द्वितीय वर्ष के दौरान ओपन आर्मी भर्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके वर्ष 2017 में जेके राइफल्स में भर्ती हो गए।
उन्होंने कठिन मेहनत करते हुए 2 वर्ष की सामान्य ड्यूटी में नौकरी करने के बाद वर्ष 2019 में भोपाल (मध्य प्रदेश) से पहले प्रयास में ही एसएसबी पास किया और 9 दिसम्बर, 2023 को इंडियन मिलिटरी अकादमी (आईएमए) देहरादून से लैफ्टिनैंट के रूप में पासआऊट हुए। आशीष ठाकुर की माता रंजना देवी गृहिणी हैं, जबकि पिता रवि चंद्र पटवारी के पद पर कार्यरत हैं।