दिल्ली
लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त: भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया।
7 मई 2025 को आयोजित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रेस वार्ता में भारत ने स्पष्ट किया था कि उसकी जवाबी कार्रवाई केंद्रित, नियंत्रित और गैर-विस्तारवादी होगी। इसके बावजूद पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात को जम्मू, कश्मीर, पंजाब और गुजरात के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भारतीय वायु सेना की त्वरित कार्रवाई
भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया। भारतीय जवाबी कार्रवाई उन्हीं क्षेत्रों में की गई, जहां से पाकिस्तान ने हमले किए थे। सूत्रों के अनुसार, लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है।
पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी
इस दौरान, पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और आर्टिलरी से बिना उकसावे के गोलीबारी की। इस गोलीबारी में तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई। भारतीय सेना ने इसका सख्त जवाब देते हुए पाकिस्तान के हमलों को निष्क्रिय कर दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





