भारत में व्हाट्सएप डेस्कटॉप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, पुराना वर्जन चला सकता है डेटा चोरी और हैकिंग का खतरा
नई दिल्ली
CERT-In ने चेताया, 2.2450.6 से पुराने वर्जन को तुरंत करें अपडेट
व्हाट्सएप डेस्कटॉप यूजर्स के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा
भारत में व्हाट्सएप डेस्कटॉप यूजर्स के लिए बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने जानकारी दी है कि व्हाट्सएप डेस्कटॉप के 2.2450.6 से पुराने वर्जन में एक खतरनाक खामी (Vulnerability) पाई गई है। इस खामी के चलते साइबर अपराधी आपके डेटा को चुरा सकते हैं या आपके सिस्टम को पूरी तरह से हैक कर सकते हैं।
तुरंत उठाएं यह जरूरी कदम
व्हाट्सएप डेस्कटॉप यूजर्स से कहा गया है कि वे अपने ऐप को तुरंत 2.2450.6 या इससे नए वर्जन में अपडेट करें। अपडेट न करने की स्थिति में साइबर हमले की संभावना बनी रह सकती है।
ऐसे करें अपने डेटा को सुरक्षित
यूजर्स को किसी भी अनजान या संदिग्ध अटैचमेंट को खोलने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सिर्फ विश्वसनीय स्रोतों से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
साइबर सेफ्टी को दें प्राथमिकता
CERT-In ने कहा है कि यूजर्स सतर्क रहें, जागरूक रहें और अपने सिस्टम की सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। समय-समय पर एप्लिकेशन अपडेट करते रहें और साइबर से जुड़ी नई जानकारियों से अवगत रहें।