Loading...

भारी बर्फबारी से बंद हुई सड़कें बहाल करने के लिए 15 हजार कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Ankita • 5 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद कई सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी हुई है। वहीं मार्ग को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15,000 कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

यह कर्मचारी मार्ग बहाल करने के लिए हर वक्त फील्ड में तैनात रहेंगे। जिससे मार्ग बंद होने पर उसे समय पर बहाल किया जाए और वाहन चालकों को कोई परेशानी भी नहीं झेलनी पड़े।

बता दें प्रदेश में 500 डोजर, जेसीबी सहित मजदूरों की मदद से नेशनल हाईवे, स्टेट हाईव, जिला और संपर्क मार्गों को बहाल किया जा रहा है। कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर सड़कें बहाल करने को कहा गया है।

लोक निर्माण विभाग ने सड़कें बंद होने संबंधित जानकारी को लेकर इंजीनियर इन चीफ कार्यालय सहित अन्य मंडल स्तर पर कार्यालय स्थापित किए हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक जिला शिमला में 133 सड़कें बंद हैं। लाहौल स्पीति में 157, चंबा में 56, किन्नौर में 6, कुल्लू में 71, मंडी में 51 और कांगड़ा में एक सड़क यातायात के लिए बाधित है।