Loading...

भारी बारिश के चलते भी लोक निर्माण विभाग एनएच पर करवा रहा टारिंग का काम

Ankita • 19 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर अभी तक जारी है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है जिनका अभी तक ठीक होना नहीं हो पाया है। वहीं बिलासपुर जिले में लोक निर्माण विभाग को पहले ही करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं अब बरसात में टारिंग से विभाग इस नुकसान को और बढ़ा रहा है।

बता दें लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर बामटा के पास टारिंग का काम काम शुरू कर दिया है, जोकि बरसात के मौसम में बिलकुल भी सही नहीं है। वहीं अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कार्य के लिए निर्देश दिए गए थे कि मौसम साफ देख कर कार्य किया जाए। साथ ही निर्देश दिए गए थे कि अगर मौसम खराब होता है तो कार्य बंद कर दिया जाए। टारिंग में उच्च गुणवत्ता सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।

बता दें जिस सड़क में टारिंग का काम किया जा रहा है यह सड़क मार्ग डिवीजन-1 में आती है। इसमें नौणी से सलापड़ पुल तक करीब 30 किलोमीटर के लिए 11.49 करोड़ का टेंडर मार्च 2022 में जारी किया गया था। इसमें बजट खत्म होने के बाद छह किलोमीटर कार्य बचा हुआ था। इसमें डिवीजन-2 से करीब चार करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए। पैसे आने के बाद इसका कार्य शुरू हुआ था। इसमें कुछ जगहों दो बार टारिंग भी हुई। अब इस राजमार्ग पर बामटा से आगे की ओर बरसात में टारिंग की जा रही है।