भारी भरकम बिजली बिल देकर उपभोक्ताओं को सरेआम चूना लगाकर लूट रही भाजपा सरकार- एन. के. पंडित
HNN / शिमला
सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मण्डी के सचिव व कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार नेता एन. के. पंडित ने भाजपा सरकार और बिजली बोर्ड पर गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्तओं को भारी भरकम बिल थमाकर सरेआम लूट रहा है। बिजली बोर्ड और जय राम की भाजपा सरकार मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रही है। एन. के. पंडित ने कहा कि जिला बिलासपुर के पंजगाईं से एक उपभोक्ता ने उनको अपना बिल भी दिखाया, जिसमे इस महीने का बिल 178 यूनिट का 1365 रूपये और पिछले महीने का बिल 240 यूनिट 801 रूपये है।
उन्होंने कहा कि ये कैसी मशीन है बिजली बोर्ड के पास, जो यूनिट कम बिल ज्यादा और यूनिट ज्यादा तो बिल कम दिखाती है। उन्होंने इस पर सवालिया निशान लगाते हुए सरकार और बोर्ड दोनों की खूब खड़काई की। उन्होंने मीडिया को सबूत देते हुए विभाग द्वारा भेजे गए बिल भी दिखाए। पंडित ने बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार और बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं को सरेआम लूटकर करोड़ों रूपये की उग्राही कर रही है, जो कतई सहन नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि वैसे भी अब जय राम सरकार अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। पंडित ने उन सभी उपभोक्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को न्याय दिलाते हुए इन मुद्दे की जाँच करेगी। वैसे भी कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने पर अपनी गारंटी में हिमाचल प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है, जिससे प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।