Loading...
una

भारी वर्षा के बीच शहरवासियों की त्वरित सहायता के लिए पूरी तत्परता से जुटी हैं नगर निगम ऊना की टीमें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Aug 2025 • 1 Min Read

लगातार हो रही बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम ऊना की टीमें त्वरित राहत और सफाई कार्य कर रही हैं। जलभराव हटाने, मलबा साफ करने और निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए जेसीबी व ट्रैक्टर तक उपलब्ध करवाए गए हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

बारिश में 20 कॉल्स पर त्वरित कार्रवाई
नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि शनिवार को दिनभर में निगम को सहायता के लिए 20 कॉल प्राप्त हुईं और सभी पर तुरंत कार्रवाई की गई। प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव हटाने, मलबा साफ करने, नालियों और गलियों की डीसिल्टिंग कर निकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई।

विशेष टीम कर रही निगरानी
आयुक्त ने कहा कि वार्ड संख्या 8 में निगम द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर रास्तों को साफ किया गया। अन्य वार्डों में भी इसी तरह राहत और सफाई कार्य हुए। एसडीओ अंकुश राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही है।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर
आयुक्त ने बताया कि नागरिक किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए नगर निगम कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226040 पर संपर्क कर सकते हैं।