Loading...

भीषण अग्निकांड: ठियोग के कुठार में बागेश्वरी मंदिर में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

By PARUL Published: 16 Feb 2024, 5:11 PM | Updated: 16 Feb 2024, 5:11 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में उपमंडल ठियोग के अंतर्गत कुठार पंचायत में एक भीषण अग्निकांड पेश आया है। यहां बागेश्वरी माता मंदिर आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में लाखों के आभूषण और देवी-देवताओं की मूर्तियों सहित अन्य सम्पत्ति जलकर राख हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 मंजिला बागेश्वरी माता मंदिर में सुबह रोजाना की तरह 8 बजे के करीब पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद मन्दिर के कपाट बंद कर दिए गए।

जिसके बाद करीब 9:30 बजे स्थानीय लोगों ने मंदिर से धुआं उठता देखा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मंदिर आग की भेंट चढ़ गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अग्निकांड की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मंदिर जलकर राख हो चुका था। अग्निकांड में करीब 20 लाख के आभूषण और देवी-देवताओं की मूर्तियों सहित अन्य सम्पत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि साथ लगते मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है।

वहीं पंचायत उपप्रधान संजय माल्टा के अनुसार इस घटना में करीब एक करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर 500 साल से भी पुराना था और जिला सोलन, सिरमौर व शिमला के लोगों की आस्था का केंद्र था। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने अग्निकांड की पुष्टि की है।

Tags: