Loading...

भूकंप के झटकों से एक बार फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता इतनी….

Ankita • 3 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें आज मंगलवार दोपहर में शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें यह भूकंप झटके करीब 2 बजकर 51 मिनट पर महसूस किए गए।

हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई। उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में धरती कांपी है। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

हालांकि, भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था, लेकिन इसके हल्के झटके प्रदेश के कई भागों में भी महसूस किए गए। वहीं महसूस किये गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।