Loading...

भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…..

Ankita • 9 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें कुल्लू जिले में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किये गए है। बता दें यह झटके पहली बार सुबह के समय तीन बजकर सात मिनट पर महसूस किए गए।

हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 आंकी गई। भूकंप का केंद्र कुल्लू में पांच किलोमीटर नीचे था।

भूकंप के लिहाज से कुल्लू और लाहौल स्पीति काफी संवेदनशील है। वहीं महसूस किये गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।