Loading...

भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता….

Ankita • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ किन्नौर

हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें आज शनिवार को जिला किन्नौर में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें यह झटके शनिवार दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए।

हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 आंकी गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप का केंद्र लिप्पा खास(मूरंग) में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं महसूस किये गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।