Loading...

भूकंप के झटकों से फिर हिली देवभूमि, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता……

PRIYANKA THAKUR • 17 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को भूकंप के झटके कुछ जिलों में महसूस किए गए।‌ जिसके चलते लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि भूकंप के झटके पहले जिला मंडी में महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई में था।

मंडी के अलावा जिला कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर और शिमला में भी तीन से पांच सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी तरह की क्षति नहीं हुई है।

लेकिन हर महीने लग रहे इन भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल जरूर पैदा हो गया है। बता दें कि इससे पहले बीते 26 अक्तूबर को चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई।