भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…..
HNN/ किन्नौर
हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें आज शुक्रवार को जिला किन्नौर में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें यह झटके सुबह करीब 10:50 बजे कुछ सेकंड के लिए महसूस किए गए। हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है।
वहीं महसूस किये गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप का केंद्र किन्नौर में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।