भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…..
HNN/ लाहौल-स्पीति
हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें बीती रात को जिला लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें यह झटके पहली बार रात नौ बजकर 30 मिनट पर दो से तीन झटके महसूस किए गए। हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है।
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई। दूसरी बार रात 10 बजकर 7 मिनट पर दोबारा लाहौल-स्पीति की धरती कांप उठी। इसकी तीव्रता पहले भूकंप से कम 3.1 आंकी गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप के झटके जमीन के भीतर 10 किलोमीटर तक की गहराई में महसूस किए गए। वहीं महसूस किये गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।