Loading...

भूस्खलन से मकान हुआ ध्वस्त, मां व बेटे की मौत

Ankita • 10 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है। भारी बारिश की वजह से प्रदेश के हर हिस्से में भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है। इसके अलावा प्रदेश में कई मकान धराशाई हो गए हैं। वहीं कई लोगों की जान भी चली गई है।

बता दें ठियोग में भूस्खलन से एक मकान ध्वस्त हो गया। इस घटना में मां व बेटे की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर बाद 4 बजे ठियोग उपमंडल के ग्राम पंचायत धमान्दरी के अन्तर्गत गांव मझौली बागडा में हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कांता देवी व उसके बेटे संजीव (30) के रूप में हुई है।

ठियोग पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। बचाव व राहत कार्यों में जुटी टीमों ने करीब 3 घंटे बाद मृतकों को मलबे से बाहर निकाला। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 50 हज़ार रुपए राहत राशि के तौर पर जारी किए गए हैं।