जमटा स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत
HNN/नाहन
नाहन विस क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय मंडलाहां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जमटा स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की ज्योती प्रज्वलित की गई। मुख्य अध्यापिका शालू परमार द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना का गान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य तिथि द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें गत वर्ष दसवीं कक्षा में प्रथम संगीता को पुरस्कार देकर नवाज़ा गया। बोर्ड परीक्षा में 700 में से 595 अंक प्राप्त किए, जो की 84 प्रतिशत बनते हैं। दूसरे स्थान पर मनीष कराल ने 700 में से 564 अंक प्राप्त किए हैं, जो की 80 प्रतिशत बनते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें इशिता और मनीषा छात्राओं द्वारा गिद्दा व नाटी ने खूब वाहवाही लूटी। अपने सम्बोधन में मुख्य तिथि द्वारा विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी गई।
जिसमें पढ़ाई एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में अधिक ध्यान देने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका शालू परमार ने एसएमसी प्रधान व पूर्ण कार्यकारिणी को सम्मानित किया। साथ ही उनके सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group