Loading...
una

मंडी आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आईं ऊना की महिलाएं, प्रदान की 3.01 लाख की सहायता राशि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Aug 2025 • 1 Min Read

ऊना ज़िले की महिलाओं ने सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मंडी आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 3 लाख 1 हज़ार रुपये की राशि प्रदान की। यह सहयोग राशि महिलाओं के क्लस्टर स्तरीय संगठनों और स्वयं सहायता समूहों ने अपने स्तर पर अंशदान से जुटाई।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

सहायता राशि का भेंट
शुक्रवार को परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के.एल. वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार और सीपीओ संजय सांख्यान ने महिलाओं की ओर से यह राशि उपायुक्त जतिन लाल को भेंट की। उपायुक्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए संबल बनने के साथ समाज के लिए प्रेरणा भी है।

महिलाओं की अग्रणी भूमिका
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह और क्लस्टर स्तरीय संगठन न केवल आर्थिक सशक्तिकरण में, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्राप्त राशि को उपायुक्त मंडी को भेजा जाएगा ताकि यह सीधे आपदा पीड़ित परिवारों तक पहुँच सके।

अंशदान देने वाले संगठन
इस पहल में बंगाणा से हिम आंचल महिला और जमासनी माता, कुटलैहड़ एनआरएलएम, गगरेट से प्रयास और नई उड़ान, हरोली से एकता और यूनाइटेड, ऊना से अंबिका और राधा तथा अंब से संजीवनी क्लस्टर स्तरीय संगठन शामिल रहे। इसके अलावा अंब, ऊना और बंगाणा के विकास खंड कार्यालयों से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों ने भी योगदान दिया।

Related Topics: