Loading...

मंडी-कुल्लू एनएच हुआ बहाल, वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

PARUL • 28 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन हुए हैं। जिसके कारण काफी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से मौसम में सुधार दिख रहा है। जिसके चलते एनएचएआई द्वारा भूस्खलन से अवरुद्ध हुए मार्गों को बहाल कर दिया गया है।

एनएचएआई द्वारा भूस्खलन के कारण बंद हुए एनएच मंडी-कुल्लू को भी बहाल कर दिया गया है। एनएच के बंद होने से फल और सब्जियों के वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए थे। मार्ग की बहाली के बाद सभी छोटे-बड़े वाहनों को धीरे-धीरे निकाल दिया गया है।

जिले में पेट्रोल-डीजल के 20 टैंकर पहुंच गए हैं। साथ ही बिजली, पानी की आपूर्ति भी बहाल होने लगी है। मार्ग के अवरुद्ध रहने से शिविरों में रह रहे लोग भी अब अपने घरों में लौटने लगे हैं।