मंडी के मनीराम ने पेश की अविश्वसनीय मिसाल, मुखाग्नि देकर नंगे पांव…
HNN / मंडी
जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहाखर के निवासी मनी राम व उसके भाइयों ने मतदान को लेकर अविश्वसनीय मिसाल पेश की है। बता दें कि मतदान के दिन सुबह ही उनके पिता बलिराम का देहांत हो गया। जिसके चलते परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया।
इसके बाद परिवार के सभी लोग श्मशान घाट गए और उन्हें मुखाग्नि दी। इसके बाद मनीराम व उसके भाई घर की जगह नम आंखों से नंगे पांव सीधा मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का प्रयोग किया। इसके साथ ही मनीराम व उनका परिवार मतदान के प्रति दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है।
दिल में पिता की तत्काल मृत्यु का दर्द लिए श्मशान से सीधे मतदान केंद्र आकर मतदान करना कोई मामूली बात नहीं है। मनीराम ने सिखा दिया कि मजबूत लोकतंत्र और देश के विकास के लिए एक-एक वोट कितना कीमती होता है।