मंडी-चंडीगढ़ हाईवे पर दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर, चार लोग…..
HNN/ मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला मंडी-चंडीगढ़ हाईवे पर भौर के पास का है, यहां दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग बुरी तरह जख्मी हुए है।
सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस भी हादसे के कारणों की जाँच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सुंदरनगर निवासी देवेंद्र कुमार व उनका परिवार बल्ह क्षेत्र के गागल में शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहा था। इस दौरान सामने से गलत लेन से तेज रफ्तार कार ने भौर के समीप उनकी कार को टक्कर मार दी।
हादसे में देवेंद्र कुमार के साथ उसकी पत्नी, बेटी, बहन व उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का नागरिक अस्पताल सुंदनगर में उपचार चल रहा है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।