मंडी बाढ़ पीड़ितों की मदद को प्रवक्ता संघ ऊना ने बढ़ाया हाथ, राहत सामग्री बांटकर निभाई मानवता की मिसाल
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ (एचपीएसएलए) ऊना इकाई ने मंडी जिले के थुनाग, सिराज और करसोग क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी। संघ के पदाधिकारी स्वयं आपदा क्षेत्र में पहुंचे और जरूरतमंदों को राशन, बर्तन, प्रेशर कुकर जैसी जरूरी वस्तुएं वितरित कीं।
ऊना / मंडी
प्रवक्ता संघ ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर बांटी राहत सामग्री
संघ के प्रधान शशि सैनी, महासचिव संजीव और उनकी टीम ने राहत सामग्री लेकर सीधे आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वहां मौजूद जरूरतमंद परिवारों को राशन, प्रेशर कुकर, घरेलू बर्तन जैसी आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।
स्थानीय लोगों ने जताया आभार, सराहा सहयोग
स्थानीय निवासियों ने संघ के इस सेवा भाव की प्रशंसा की और कहा कि यह संकट की घड़ी में बहुत बड़ी मदद है। पीड़ितों ने बताया कि कई घर और दुकानें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं, सड़कें भी क्षतिग्रस्त हैं और प्रशासन की मदद के साथ-साथ समाज से ऐसे सहयोग की भी बेहद जरूरत थी।
संघ ने दिया मानवता का संदेश
शशि सैनी ने कहा कि सरकार, एनजीओ और आम लोग मदद में जुटे हैं, लेकिन इस त्रासदी के घाव भरने में समय लगेगा। प्रवक्ता संघ ऊना की यह पहल समाज में परोपकार, सेवा और एकजुटता का प्रेरक उदाहरण बन गई है।
यह कदम न केवल राहत पहुंचाने वाला है बल्कि यह साबित करता है कि एकजुटता और मानवीय भावना से किसी भी आपदा का सामना किया जा सकता है।