मंडी, 27 फरवरी 2025।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पहली बार काशी की तर्ज पर भव्य व्यास आरती का आयोजन किया गया। इस पावन अनुष्ठान को काशी से आए विद्वान पंडितों द्वारा विधिपूर्वक संपन्न किया गया, जिनमें अधिकतर पंडित हिमाचल से ही थे।
व्यास नदी की आरती बनी आध्यात्मिक आकर्षण
आरती से पूर्व व्यास नदी का पूजन किया गया, जिसके बाद मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच दीपदान कर नदी में प्रवाहित किए गए। कार्यक्रम में शामिल हुए काशी से आए विद्वान पंडित युगल शर्मा ने कहा, “हमें छोटी काशी (मंडी) में भी काशी जैसी अनुभूति हुई। प्रशासन ने शानदार व्यवस्था की, जिससे यह अनुभव दिव्य बन गया।”
शिवरात्रि पर्व पर विशेष आयोजन
मंडी जिले में आयोजित यह भव्य आरती शिवरात्रि पर्व का प्रमुख आकर्षण बनी। इस मौके पर धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “यह आयोजन जनता की भागीदारी के बिना संभव नहीं था। मंडी की संस्थाओं ने इसमें पूर्ण सहयोग दिया, जिससे यह ऐतिहासिक अवसर बन सका।”
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं, मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगढ़ ने बताया कि, “शिवरात्रि मेले के दौरान इस बार नई सोच के साथ व्यास आरती का आयोजन किया गया है। इसे आगे भी हर वर्ष जारी रखना चाहिए।”
गंगा आरती जैसी अनुभूति
कार्यक्रम में शामिल हुई आशिमा ठाकुर ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “टीवी पर गंगा आरती देखने की इच्छा थी, लेकिन अब हिमाचल में ही वैसा अनुभव प्राप्त हुआ। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”
इस भव्य आयोजन ने मंडी को एक नई आध्यात्मिक पहचान दी है, जिसे हर साल और बड़े स्तर पर मनाने की योजना बनाई जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





