Loading...

मंडी में सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत, कई घायल

NEHA • 29 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

मंडी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा निहरी विकास खंड में चरखड़ी-पांगणा सड़क पर उकड़ी गांव के निकट हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर नीचे ढांक में गिर गई। इस हादसे में ठंडापानी निवासी ज्योति देवी (22) की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरा हादसा मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर के मैगल के पास हुआ, जहां एक कार ओवरटेक करते समय खाई में गिर गई। इस हादसे में जोगिंद्रनगर के गांव बालकरूपी निवासी अंजलि (34) की मौत हो गई, जबकि उसके पति दीपक और तीन साल की बेटी नायशा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।