भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त 132 केवी डबल सर्किट लाइन की मरम्मत पूरी कर मंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अब सामान्य कर दी गई है।
मंडी
132 केवी लाइन का टावर क्षतिग्रस्त
हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से पंडोह क्षेत्र के समीप 132 केवी डबल सर्किट (बिजनी-लारजी-कागू) एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज लाइन का टावर पूरी तरह से गिर गया था। यह मंडी विद्युत मंडल की प्रमुख आपूर्ति स्रोत थी, जिसके क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तकनीकी टीमों ने युद्धस्तर पर किया काम
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की तकनीकी टीमों ने लगातार मेहनत कर इस लाइन की मरम्मत पूरी कर दी और आज इसे फिर से चालू कर दिया गया।
वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति
शानन-बिजनी 66 केवी लाइन और 33 केवी रत्ती-मेडिकल कॉलेज-बड़सू-बिजनी लाइन के माध्यम से भी मंडी क्षेत्र में वैकल्पिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई। इन प्रयासों के चलते अब पूरे मंडी क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है।
उपभोक्ताओं का धन्यवाद
अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि बोर्ड उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने इस कठिन समय में धैर्य और सहयोग बनाए रखने के लिए सभी उपभोक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





